कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद मेरे अपने अनुभव
वैक्सीन को लेकर मेरा अनुभव
वैक्सीन को लेकर मेरे मन मे पहले से ही किसी प्रकार का कोई डर, संकोच या भ्रम नही था।।
इसलिये अवसर मिलते ही मैंने निश्चिन्त होकर वैक्सीन लगवाया है,और मेरा अनुभव बहोत ही अच्छा रहा है।।
में सभी से कहना चाहूंगी कि आप सभी को वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिये।
वैक्सीन सुरक्षित है,कारगर है👍
हमें अपने, शोधकर्ताओं(Researcher), वैज्ञानिक(Scientific),नियामक संस्थाओ(Regulatory body) पर भरोसा व गर्व करना चाहिये।।
वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ दुष्प्रभाव दिखना सामान्य बात है जिससे घबराने की आवशकता नहीं है।। ये लक्षण स्वयमेव समाप्त हो जाते है।।
जैसे:
1) वैक्सीन लगवाने वाली जगह पर दर्द,सूजन
2)ठंड लगना, थकान ,सिरदर्द,
3)माँशपेशियों और जोड़ों में दर्द।
सामान्य से लक्षण है ये मैंने खुद अनुभव किया है।जो कुछ दिन में अपने आप ठीक हो जाते है।
अंत में,आप सभी से यही कहना चाहूँगी की वैक्सीन लेने के बाद भी नियमित रूप से ,
*सामाजिक दूरी
*मास्क पहनना
*बार-बार हाथ धुलना
कोरोना को हराने के लिये इन तीनों नियमों का पालन करना अनिवार्य है।।
नेहाबघेल

Nic Neha di 🥰👌
ReplyDeleteYes well said mam
ReplyDelete