असफलता सफलता से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है
सभी के जीवन में एक ऐसा समय आता है,जब सभी चीजें आपके विरोध में हो रही हों चाहे आप एक विद्यार्थी हों या कुछ और,आप जीवन के उस मोड़ पर खड़े होते है जहाँ सब कुछ गलत हो रहा होता है, हो सकता है आप कोई परीक्षा पास ना कर पा रहे हों या आपकी नौकरी ना लग रही हो या आपका कोई फैसला हो सकता है जो बहुत ही भयानक साबित हुआ हो लेकिन सही मायने में,विफलता सफलता से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है हमारे इतिहास में जितने भी बिज़नेसमैन,वैज्ञानिक और महापुरुष हुए हैं वो जीवन मे सफल बनने से पहले लगातार कई बार फैल हुए है जब हम बहोत सारे काम कर रहे हों तो ये जरूरी नही की सब कुछ सही ही होगा लेकिन अगर आप इस वजह से प्रयास करना छोड़ देन्गे तो कभी सफल नही हो सकते है। हेनरी फोर्ड --जो अरबपति और विश्वप्रशिद्ध हेनरी फोर्ड सफल होने से पहले पाँच बिज़नेस में फैल हुए थे और कोई अन्य व्यक्ति होता तो पांच बार अलग-अलग बिज़नेस में विफल होने और कर्ज में डूबने के कारण टूट जाता,लेकिन फोर्ड ने ऐसा नही किया और आज एक अरबो की कंपनी के मालिक हैं। हेनरी फ़ोर्ड थॉमस ऐल्वा एडीसन -- विफलता की बात करे तो इनका नाम सबसे पहले आता है लाइट बल्ब बनाने से पहल...