Posts

आज का विचार

Image
 सफलता प्राप्त करने के लिए आपको विस्थापन नहीं गति की आवश्यकता है निरंतर गति (चलते रहने का नाम ही जिंदगी है) आखिर वो शख्स पुराना हो गया पढाई किये सुबह का शाम हो गया  बेरोजगार का जो कलंक लगा है उसे मिटाने का वो जमाना आ गया Lockdown खुल रहा है जो भी विघार्थी यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष मे है वह अपनी परीक्षा की तैयारी करे ,बाकी सरकारी नौकरी की परीक्षा का रण तैयार है अब आपकी बारी है  आपका आने वाला कल इस बात पर निर्भर करेगा कि आप आज की पारी किस तरह खेलते है

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद मेरे अपने अनुभव

Image
वैक्सीन को लेकर मेरा अनुभव               वैक्सीन को लेकर मेरे मन मे पहले से ही किसी प्रकार का कोई डर, संकोच या भ्रम नही था।। इसलिये अवसर मिलते ही मैंने निश्चिन्त होकर वैक्सीन लगवाया है,और मेरा अनुभव बहोत ही अच्छा रहा है।। में सभी से कहना चाहूंगी कि आप सभी को वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिये। वैक्सीन सुरक्षित है,कारगर है👍 हमें अपने, शोधकर्ताओं(R esearcher), वैज्ञानिक(S cientific),नियामक संस्थाओ(R egulatory body) पर भरोसा व गर्व करना चाहिये।। वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ दुष्प्रभाव दिखना सामान्य बात है जिससे घबराने की आवशकता नहीं है।। ये लक्षण स्वयमेव समाप्त हो जाते है।। जैसे: 1) वैक्सीन लगवाने वाली जगह पर दर्द,सूजन 2)ठंड लगना, थकान ,सिरदर्द, 3)माँशपेशियों और जोड़ों में दर्द। सामान्य से लक्षण है ये मैंने खुद अनुभव किया है।जो कुछ दिन में अपने आप ठीक हो जाते है। अंत में,आप सभी से यही कहना चाहूँगी की वैक्सीन लेने के बाद भी नियमित रूप से , *सामाजिक दूरी *मास्क पहनना *बार-बार हाथ धुलना कोरोना को हराने के लिये इन तीनों नियमों का पालन करना अनिवार्य है।। ...

असफलता सफलता से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है

Image
सभी के जीवन में एक ऐसा समय आता है,जब सभी चीजें आपके विरोध में हो रही हों चाहे आप एक विद्यार्थी हों या कुछ और,आप जीवन के उस मोड़ पर खड़े होते है जहाँ सब कुछ गलत हो रहा होता है, हो सकता है आप कोई परीक्षा पास ना कर पा रहे हों या आपकी नौकरी ना लग रही हो या आपका कोई फैसला हो सकता है जो बहुत ही भयानक साबित हुआ हो लेकिन सही मायने में,विफलता सफलता से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है हमारे इतिहास में जितने भी बिज़नेसमैन,वैज्ञानिक और महापुरुष हुए हैं वो जीवन मे सफल बनने से पहले लगातार कई बार फैल हुए है जब हम बहोत सारे काम कर रहे हों तो ये जरूरी नही की सब कुछ सही ही होगा लेकिन अगर आप इस वजह से प्रयास करना छोड़ देन्गे तो कभी सफल नही हो सकते है। हेनरी फोर्ड --जो अरबपति और विश्वप्रशिद्ध हेनरी फोर्ड सफल होने से पहले पाँच बिज़नेस में फैल हुए थे और कोई अन्य व्यक्ति होता तो पांच बार अलग-अलग बिज़नेस में विफल होने और कर्ज में डूबने के कारण टूट जाता,लेकिन फोर्ड ने ऐसा नही किया और आज एक अरबो की कंपनी के मालिक हैं। हेनरी फ़ोर्ड थॉमस ऐल्वा एडीसन -- विफलता की बात करे तो इनका नाम सबसे पहले आता है लाइट बल्ब बनाने से पहल...

आज का कड़वा सच😊

Image
 जब पानी बिकना शुरू हुआ..तब हमने मजाक समझा... आज हवा भी बिकनी शुरू हो गई है....!! बेहतर कल के लिए आज ही प्रयास करें

सत्य वचन

जीवन के बीते हुए साल छोटे और, ये एक साल हमसे बड़े लगने लगे है। जिस भीड़ में रहकर भी हम उसे एक अपना अलग ही मजा करते थे। आज दूरी में भी रहकर हम,सहमे सहमे से रहते हैं।। हमनें सारी खुशियां ,कुछ पलों के लिए रोकी थी। पर किसको पता था,वो खुशियां ही कुछ पल की थी।। घर में रहने वाली ज़िन्दगी को पहले,बेगार समझा जाता था। आज उस ज़िन्दगी को ,सबसे सुरक्षित समझा जाता है। कोई तो बताये कौन सी,हमसे ऐसी खता हो गयी । जो हम ज़िन्दगी से और ,ज़िन्दगी हमसे इतनी खफा हो गयी।                                          नेहा बघेल।।।

एक विद्यार्थी में क्या गुण होना चाहिये

आज के समय के विद्यार्थियों को: 1) समय के साथ अपडेट रहना नितांत जरूरी हैं, चाहे वो राजनीति हो,आर्थिक हो,देश -विदेश हो या आपके अपने ही विषय वाली कोई बात हो। 2)अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्याप्त नींद भी लेना बहुत जरूरी है। 3)स्वास्थ्य वर्धक खाना और पेय का विशेष ध्यान रखना। 4)हमेशा नोट्स बनाकर याद करें,क्योंकि जब किसी विषय का नोट्स तैयार किया जाता है तब अन्य (TEXT BOOKS,GUIDES) की भी सहायता ली जाती है और वो आपको उसी समय दिमाग में बैठ जाता है । 5)वैसे तो प्रातः जल्दी उठकर पढ़ाई करना श्रेयस्कर है,किन्तु एक नियत समय बांध कर उस पर अनुशासन पूर्वक कायम रहकर भी पढ़ाई कर सकते है। 6)मोबाइल का उपयोग नितांत आवश्यक हो तो ही करे ,विशेष कर सोशल साइट तो बिल्कुल ही AVOID करे। 7)नियमित हल्का व्यायाम जारी रखें। 8)दोस्तों के साथ प्रतिदिन थोड़ा समय जरूर बिताएं। 9)अंत में यही कहना चाहूंगी,GOAL और  FOCUS  को हमेशा ध्यान में रखते हुए ज़िन्दगी में आगे बढ़ते रहे।