एक विद्यार्थी में क्या गुण होना चाहिये
आज के समय के विद्यार्थियों को: 1) समय के साथ अपडेट रहना नितांत जरूरी हैं, चाहे वो राजनीति हो,आर्थिक हो,देश -विदेश हो या आपके अपने ही विषय वाली कोई बात हो। 2)अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्याप्त नींद भी लेना बहुत जरूरी है। 3)स्वास्थ्य वर्धक खाना और पेय का विशेष ध्यान रखना। 4)हमेशा नोट्स बनाकर याद करें,क्योंकि जब किसी विषय का नोट्स तैयार किया जाता है तब अन्य (TEXT BOOKS,GUIDES) की भी सहायता ली जाती है और वो आपको उसी समय दिमाग में बैठ जाता है । 5)वैसे तो प्रातः जल्दी उठकर पढ़ाई करना श्रेयस्कर है,किन्तु एक नियत समय बांध कर उस पर अनुशासन पूर्वक कायम रहकर भी पढ़ाई कर सकते है। 6)मोबाइल का उपयोग नितांत आवश्यक हो तो ही करे ,विशेष कर सोशल साइट तो बिल्कुल ही AVOID करे। 7)नियमित हल्का व्यायाम जारी रखें। 8)दोस्तों के साथ प्रतिदिन थोड़ा समय जरूर बिताएं। 9)अंत में यही कहना चाहूंगी,GOAL और FOCUS को हमेशा ध्यान में रखते हुए ज़िन्दगी में आगे बढ़ते रहे।